नशेड़ी पति आए दिन घर में हंगामा करता था। वह पत्नी व बच्चों की परवरिश पर भी ध्यान नहीं दे रहा था। इससे परेशान पत्नी का धीरज अंतत: जवाब दे गया। बीती रात जब पति ने पीटा तो उसने भी उसकी चप्पल निकालकर धुनाई कर दी और खींचकर थाने ले गई। घटना भागलपुर के वीरपुर थाना क्षेत्र के फुलकारी गांव की है।
Total Downloads: 188
नशेड़ी पति मनोज कुमार महतो की पत्नी नीलम देवी ने बताया कि उसके पति के द्वारा रोज नशा पान करने से घर के बच्चों पर प्रतिकूल असर पड़ रहा था। परिवार के सदस्य उन्हें समझा कर थक गए। उक्त महिला ने अंत में थक हार कर पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मनोज कुमार महतो को घर से पकड़ कर ले गई।

नीलम देवी ने यह भी बताया कि अगर वे आज से पीना छोड़ देंगे तो मेरे घर के लोग उन्हें छुड़ा कर लें आएंगे। इस संबंध में वीरपुर थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार पाल ने बताया कि बिहार में शराब पीना, पिलाना एवं बेचना प्रतिबंधित है। पीकर घर में हो या आम जगह उत्पात करना कानूनन अपराध है।
फुलकारी की नीलम देवी जैसी महिला समाज को एक नई दिशा देगी। उन्होंने बताया कि मनोज महतो नशे में था इसकी सूचना उसकी पत्नी ने दी। पुलिस ने उसे पकड़ आगे की कार्रवाई के लिए उत्पाद विभाग को सौंप दिया।

