भगालपुर :युवा राजद के प्रदेश प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी अरुण कुमार यादव ने कहा कि नववर्ष 2018 युवा राजद के लिए केंद्र और राज्य सरकार के खिलाफ संघर्ष और आंदोलन का वर्ष होगा।राजद प्रमुख श्री लालू प्रसाद जी को केंद्र और राज्य सरकार ने एक सोची समझी साजिश के तहत जेल भेजने का काम किया है ताकि समाजिक न्याय की लड़ाई कमजोड़ हो सके लेकिन राजद परिवार निराश और हताश नही है।नये उत्साह के साथ नेता प्रतिपक्ष श्री तेजस्वी यादव जी के नेतृत्व में 1974 के जेपी आंदोलन से भी बड़ा आंदोलन केंद्र की मोदी सरकार और राज्य की नीतीश सरकार के खिलाफ युवा राजद करेगा।

श्री यादव ने कहा कि केंद्र और राज्य की दोनों सरकार युवा और छात्र विरोधी है पूर्णतः दोनों सरकार हर मोर्चा पर फेल साबित हुई है। पीएम नरेंद्र मोदी जी ने लोकसभा चुनाव के दौरान युवाओं से वादा किया था कि केंद्र में भाजपा की सरकार बनने के बाद हर वर्ष 2 करोड़ युवाओं को रोजगार मुहैया करायेंगे. केंद्र की मोदी सरकार को तीन वर्ष छह महीना से अधिक होने चले लेकिन आज तक युवाओं को रोजगार नही मिला ऊपर से सबसे ज्यादा नौकरी प्रदान करने वाली केंद्र सरकार के रेल विभाग ने भी जब से मोदी जी की केंद्र में सरकार बनी है तब से बड़े पैमाने पर सभी नियुक्तियां ही बंद कर दी गई है।

अरुण यादव

बेरोजगार नौजवान आत्महत्या करने पर मजबूर है। प्रदेश से रोजगार के अभाव में युवाओं,मजदूरों का पलायन जारी है।बिहार में भी जब से नीतीश कुमार जी ने जनादेश घोटाला करके भाजपा के साथ मिलकर सरकार बनायी है तब से प्रदेश में भरष्टाचार और कमीशनखोरी का बाजार गर्म है। सृजन घोटाला,शौचालय घोटाला से लेकर दर्जनों घोटाला प्रदेश में उजागर हुए और सभी घोटाला में नीतीश जी और सुशील मोदी जी की संलिप्ता है। बिहार का विकास पूरी तरह ठप है प्रदेश में चारो तरफ हत्या, लूट, अपहरण, बलात्कार और रंगदारी का उद्योग फल फूल रहे है आम जनता त्राहिमान है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *