निजी जमीन पर आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 103 का किया था निर्माण भू स्वामी ने नवगछिया लोक शिकायत निवारन कार्यालय में दर्ज की थी शिकायत![]()
नवगछिया : खरीक प्रखंड के भवनपुरा पंचायत में नीजी जमीन पर आंगनबाड़ी केंद्र का भवन निर्माण करने के मामलें में पंचायत के तत्कालीन पंचायत सचिव विजयकांत मंडल पर खरीक थाने में प्राथमिकी करने के संबंध में प्रखंड के बाल विकास परियोजना पदाधिकारी ने आवेदन दिया है। वहीं खरीक थानाध्यक्ष जयप्रकाश सिंह ने बताया कि उक्त मामले में प्राथमिकी के लिए आवेदन आया है. प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया पूरी की जा रही है। मालूम हो भवनपुरा निवासी जयप्रकाश मंडल ने पांच दिसंबर को लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी नवगछिया के कार्यालय में लिखित आवेदन देते हुए उनकी निजी जमीन पर जबरन आंगनबाड़ी केंद्र 103 का भवन निर्णन करने का आरोप लगाया था. अवेदन में उन्होंने गांव के कमलेश्वरी मंडल पिता अधिक लाल मंडल पर जबरन भवन निर्माण की बात बताई थी। लोक शिकायत द्वारा जांचों उपरांत भवनपुरा पंचायत के तत्कालीन पंचायत सचिव को मामले में दोषी पाते हुए अनुतमंडल लोक शिकायत निवारन पदाधिकारी विपिन कुमार राय द्वारा प्राथमिकी की अनुशंसा की गई थी.
Total Downloads: 66
