नवगछिया : रंगरा प्रखंड के तीन पंचायतों के पंच पद के लिए तीन सीटों पर हुई उप चुनाव का मतगनणा कार्य सम्पन्न हो गया. मिली जानकारी अनुसार प्रखंड के मदरौनी , बनिया बैसी और कौशिकी पुर सहौड़ा पंचायत के पंच पद के लिए एक एक सीटों पर मतदान हुआ था. जिसमें ग्राम पंचायत मदरौनी के वार्ड नंबर 8 से चंदन साह विजयी हुए. बनिया बैसी पंचायत से वार्ड नंबर 2 से पंच पद के लिए अंजू देवी निर्वाचित हुई. जबकि ग्राम पंचायत कौशिकी पुर सहौड़ा के वार्ड नंबर चार से पंच पद पर सुलोचना देवी ने जीत दर्ज की. सभी विजयी प्रत्याशियों को प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी सह प्रखंड विकास पदाधिकारी रंगरा चौक राकेश कुमार ठाकुर ने जीत का प्रमाण पत्र सौंपा.
पंचायत उपचुनाव का मतगणना कार्य संपन्न ,विजयी प्रत्याशियों को दिया गया प्रमाणपत्र
ByRishav Mishra Krishna
Mar 3, 2017
By Rishav Mishra Krishna
न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....
