नवगछिया के तेतरी जीरो माइल के समीप घटी घटना
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 57

नवगछिया : तेतरी जीरोमाइल के पास ट्रक के धक्के से बिहपुर निवासी पंडित अवधेश झा की मौत के बाद नवगछिया पुलिस शव का पोस्टमार्टम कराने के लिए नवगछिया अनुमंडलीय अस्पताल लेकर आयी. हादसा सड़क पार करने के दौरान हुआ था. पुलिस का कहना है कि तीन लोग सड़क पार कर रहे थे. इस बीच एक ट्रक ने तीनों को जबरदस्त धक्का मार दिया. धक्के से अवधेश झा की मौत घटना स्थल पर ही हो गयी थी, जबकि दोनों गंभीर रूप से घायल हो गये.
यह बात भी सामने आ रही है कि आॅटो से चार लोग भागलपुर जा रहे थे इस क्रम में एक ट्रक ने ऑटो को जबरदस्त धक्का दे मारा. घटना के बाद स्थल से ऑटो चालक ऑटो लेकर भागने में सफल रहा. हालांकि पुलिस स्तर से उक्त बातें पुष्ट नहीं हैं. ट्रक को ग्रामीणों के सहयोग से पुलिस ने जब्त कर लिया है.
पूजा करने घर आये थे श्री झा पंडित अवधेश झा की मौत की खबर जैसे ही उनके पैतृक गांव विक्रमपुर पहुंची कि हर कोई हतप्रभ हो गये. पड़ोसियों और ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार श्री झा अपनी पत्नी सुनीता देवी के साथ बुधवार को अपने पैतृक गांव पूजा करने आये थे, लेकिन पूजा की तिथि किसी कारण बढ़ गयी. गुरुवार को श्री झा अकेले ही भागलपुर के लिए निकले थे. परिजनों ने बताया कि अवधेश झा को दो पुत्र नितेश कुमार, अनुज कुमार व पुत्री चंदा देवी हैं. सूचना मिलते ही दिल्ली में रह रहे बड़ा पुत्र गांव के लिए रवाना हो चुका हैं. ग्रामीणों ने बताया कि अवधेश चंद्र झा इलाके के प्रकांड पंडित थे. उनके मृत्यु पर पूरा गांव शोक संतप्त है.
📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
