भागलपुर-नाथनगर स्टेशनों के बीच मुस्लिम हाई स्कूल के पीछे सोमवार को डाउन व‌र्द्धमान पैसेंजर ट्रेन के आगे कूदकर युवक ने अपनी जान दे दी।

Whatsapp group Join

जीआरपी को सुबह नौ बजे सूचना मिली कि मुस्लिम हाई स्कूल के पीछे एक युवक व‌र्द्धमान पैसेंजर के आगे कूद कर खुदकशी कर ली। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन की। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया।

जीआरपी थानाध्यक्ष सुधीर कुमार सिंह के अनुसार कई लोगों ने युवक को ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या करते देखा है। युवक के पास से बरामद मोबाइल से रिश्तेदार से बात करने पर पता चला कि मृतक का नाम अरूण कुमार है और वह बरारी का रहने वाला है। वह प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी कर रहा था। किस कारण से युवक ने आत्महत्या की इसका पता नहीं चल सका है। पोस्टमार्टम करा शव परिजन को सौंप दिया। अप्राकृतिक मौत के अंतर्गत जीआरपी थाने में मामला दर्ज कराया गया है।

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *