नवगछिया: रंगरा थाना क्षेत्र के साहू टोला भवानीपुर गांव में पतंग उड़ाने को लेकर दो बच्चों के बीच झड़प हो गई, देखते-ही-देखते दोनों के परिजन भी मारपीट करने लगे. जिसमें भवानीपुर गांव के बुट्टन शाह की पत्नी मीना देवी और मंटू शाह की पत्नी निर्मला देवी गंभीर रूप से घायल हो गई. जिसे परिजनों द्वारा अनुमंडल अस्पताल नवगछिया लाया गया. नवगछिया अनुमंडल अस्पताल में पहुंचे परिजनों द्वारा मिली जानकारी के अनुसार बुट्टन शाह का 12 वर्षीय पुत्र राजीव कुमार और मंटू साह का पुत्र अमित कुमार पतंग उड़ा रहा था.
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 102
जिसको लेकर नोक झोंक शुरू हो गई, देखते ही देखते दोनों की मां बच्चे को लड़ते देख आपस में भीर गई. जिससे दोनों को गंभीर चोट लगी है.
📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
