नवगछिया : मोदी सरकार के तीन साल पूरे होने के बाद सबका साथ सबका विकास कार्यक्रम में हिस्सा लेने नवगछिया पहुंचे रेल राज्यमंत्री राजेन गोहेन पर युवा राजद के मीडिया प्रभारी सह प्रदेश प्रवक्ता अरुण कुमार यादव ने कड़ा प्रहार करते हुए कहा कि केन्द्र की भाजपा सरकार मोदी फेस्ट के नाम पर आम जनता के साथ कुरुर मजाक कर रही है। मोदी के शासन काल में पूरा देश बेरोजगारी, महंगाई, भुखमरी,आतंकवाद,नक्सलवाद,समाजिक विषमता से कराह रहा है और पूरी सरकार के मंत्री और नेता फेस्ट मनाने में लगी हुई है।

नरेंद्र मोदी ने चुनाव प्रचार के दौरान वादा किया था कि लाखों नई नौकरियां दी जाएंगी लेकिन यहां तो पुरानी नौकरियां ही छीनने की तैयारी है. रिपोर्ट के मुताबिक 25 मई को केंद्रीय रेलवे बोर्ड ने सभी 17 जोन के मुख्यालय को पत्र लिखकर करीब 11,000 पद समाप्त करने को कहा है.जो कि देश के लिए दुर्भाग्यपूर्ण है ।मोदी सरकार में रेलवे का विकास ठप हो गया है ।सभी ट्रेन घंटों विलंब से चल रही है भारतीय रेल दुधारू गाय समान माना जाता है लेकिन मोदी सरकार में रेल नुकसान में चल रही है जबकि प्लेट फॉर्म टिकट से लेकर यात्री किराये में भारी बृद्धि हुई है। स्टेशनों की भी बिक्री हो रही है।

श्री यादव ने कहा कि सोनपुर रेल मंडल के अंतर्गत आने वाले नवगछिया,बिहपुर,खरीक,नारायणपुर,रंगरा,कटारिया रेलवे स्टेशन का दयनीय स्थिति है। जबकि इन सभी स्टेशन के विकास के लिए सांसद श्री शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडल लगातार लोकसभा के सदन से लेकर सोनपुर रेल मंडल संसदीय कमिटी में स्थानीय रेलवे के समस्याओं को उठाते उठाते थक लेकिन रेल मंत्रालय व केंद्र सरकार के कानो में जू तक नही रेंगती है।

श्री यादव ने कहा कि लोकसभा के चुनाव में पीएम मोदी जी द्वारा किये गये वादे तीन वर्ष में कितना पूरा हुआ यह भी भाजपा नेता को कार्यक्रम में बताना चाहिए। युवाओं को प्रति वर्ष दो करोड़ रोजगार केंद्र सरकार द्वारा मिला क्या ? सरकार बनने के सौ दिन के अंदर विदेशों से काले धन लायेंगे और परिवार के हर सदस्य के बैंक खाते में 15 -15 लाख जमा होंगे जमा हुआ क्या ? किसानों की आमदनी दो गुनी होने हुआ क्या ? बिहार को विशेष राज्य का दर्जा मिलेगा मिला क्या ? कैसा सबका साथ सबका विकास,कैसा फेस्ट ? की मोदी
सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हुई है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *