पटना :युवा राजद के प्रदेश प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी अरुण कुमार यादव ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के बिहार आगमन से बिहारवासियों को काफी उम्मीद थी कि पीएम मोदी जी के द्वारा बिहार को नई सौगात मिलेंगे लेकिन एक बार फिर बिहार के लोगों को निराशा हाथ लगी।खास कर छात्र और युवाओं को काफी यह उम्मीद और भरोसा था कि पटना विश्वविद्यालय के शताब्दी समारोह के अवसर पर पटना विश्वविद्यालय को केन्द्रीय विश्वविद्यालय का दर्जा देने की घोषणा पीएम मोदी जी करेंगे।

शताब्दी समारोह में खुले मंच से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा भी पटना विश्वविद्यालय को केंद्रीय विश्वविद्यालय का दर्जा देने की मांग उठाये जाने के वावजूद मांग को दरकिनार कर पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को हसीन सपने दिखाने का काम किया।

श्री यादव ने कहा कि जुमलेबाज पीएम नरेंद्र मोदी जी से खास कर बिहार के छात्र और युवाओं को उम्मीद करना ही बेकार है। पीएम नरेंद्र मोदी जी द्वारा लोकसभा चुनाव के दौरान युवाओं से किया गया वादा 3 वर्ष बीत जाने के बाद भी जो सरकार पूरा नही कर सकी उन सरकार से युवाओं और छात्रों उम्मीद करना ही बेकार है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *