IMG_20170306_17516

भागलपुर : आज युवा राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह सांसद शैलेश कुमार उर्फ़ बुलो मंडल भागलपुर के सबौर प्रखंड अंतर्गत राजपुर मुरहन (गेरुआ नदी) पर चल रहे RRC पुल निर्माण कार्यो का निरीक्षण करने पहुंचे । पुल की लम्बाई 112 मी. पुल की चौड़ाई 6 मी. पुल निर्माण की लागत राशि 6,36,85000 है ।
मालूम हो कि इस पुल का कार्य प्रारंभ की तिथि 29.11.2011 है। कार्य पूर्ण करने की तिथि 28.11.2012 थी । लेकिन संवेदक के निष्क्रियता के कारण कार्य लंबित था। सांसद शैलेश कुमार उर्फ़ बुलो मंडल के सक्रियता के कारण पुनः पुल निर्माण कार्य गति पर है ।
श्री सांसद ने पुल निरीक्षण के दौरान कहा कि इस पुल नही निर्माण होने के कारण इस क्षेत्र के 50 हजार की आवादी को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। पिछले कई वर्षो से पुल निर्माण को लेकर लगातार ग्रामीण संघर्ष करते रहे है। लेकिन पिछले सभी जनप्रतिनिधि के उदासीनता के कारण समय पर पुल निर्माण नही हो सका। लेकिन हमने चुनाव जीतने के बाद इस समस्याओ को गंभीरता से लिया है। लेकिन अब यह पुल शीघ्र बन कर तैयार हो जायेगा । विभागीय पदाधिकारी के अनुसार तीन महीने के अन्दर यह पुल बन कर तैयार हो जायेगा। पुल निर्माण के बाद तुरंत बाद राजपुर शिवायडीह पथ का भी निर्माण हर हाल में करवायेंगे । ताकि 50 हजार की आवादी का वर्षो पुरानी मांग पूरा हो जायेगा।
मैं क्षेत्र के चहुमुखी विकास के प्रति गंभीर हूँ .मेरा काम क्षेत्र में दिखने लगा है । क्षेत्र के वर्षो से लंबित बाय पास सड़क निर्माण कार्य हो या भैना पुल, चंपा नाला पुल, घोरघट पुल, विक्रमशिला सेतु रिपेरिंग कार्य सभी का काम गति पर है ।
मौके पर अभियंता, SDO,कार्यपालक अभियंता, धर्निक्षण राम, युवा राजद के प्रदेश प्रवक्ता अरुण कुमार यादव, प्रमुख अभय कुमार, मुखिया जफर आजाद, प्रखंड अध्यक्ष सुमंत यादव, चंद्रशेखर मंडल, गौतम गोस्वामी, अरविन्द पंडित, अशोक सिंह, जलेश्वर यादव, उमेश गोस्वामी, राजपाल, वशिष्ट मुनि, सुनील यादव, गुड्डू यादव, मो.इरशाद फतेहपुरी, नंदू यादव, शैलेन्द्र यादव, नागेन्द्र यादव सहित दर्जनों लोग थे ।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *