नवगछिया : प्रखंड के तेतरी पंचायत के पंचायती राज भवन में प्रखंड विकास पदाधिकारी श्री कुंदन कुमार पंचायत विकास में होने वाले योजनाओं का जायजा लिए जिसमें मुख्य रूप से सात निश्चय, इंदिरा आवास, शौचालय और अन्य योजना प्रमुख रूप से थे।प्रखंड विकास पदाधिकारी ने बताया तेतरी पंचायत में करोड़ों की राशि खर्च के लिए पड़ी हुई है लेकिन कोई भी यहाँ के प्रतिनिधि इस राशि के खर्च के लिए सक्रिय नहीं है जिससे तेतरी पंचायत विकास में अन्य पंचायतों से सबसे नीचे स्थान पर है।

उन्होनें सभी पंचायत के प्रतिनिधियों से कहा आप लोग योजना के लिए जो राशि पड़ी हुई है सक्रिय होकर योजना में खर्च करें।उन्होनें सभी वार्ड सदस्यों को 16 अगस्त तक योजनाओं के विकास का रिपोर्ट देने के लिए कहा है।

इस मौके पर पंचायत के मुखिया श्री रविन्दर दास, सरपंच श्री राजीव कुमार, प्रखंड समन्वयक मुकेश कुमार सुमन,पंचायत सचिव , उपमुखिया ,वार्ड सदस्य, स्वच्छताग्रही अबिता, नीतू ,आवास सहायक,विकास मित्र और ग्रामीण उपस्थित थे।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *