खरीक : लोक आस्था का महापर्व छठ को देखते हुए युवा राजद के प्रदेश प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी अरुण कुमार यादव ने सोमवार को नवगछिया अनुमंडल के खरीक कलबलिया, घाट का निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान प्रदेश प्रवक्ता अरुण कुमार यादव ने कहा कि नवगछिया अनुमंडल में एक लौता सूर्यदेव मंदिर खरीक प्रखंड के उस्मानपुर कलबलिया घाट किनारे स्थित है यहां प्रत्येक वर्ष महापर्व छठ पूजा के शुभ अवसर पर भव्य मेला भी लगता है. श्री यादव ने कहा कि कलबलिया घाट किनारे छठ पूजा करने प्रखंड के दर्जनों गाँव के श्रद्धालु छठ पूजा करने आते है इस दृष्टिकोण से श्रद्धालुओं के लिए प्रशासनिक व्यवस्था अत्यंत आवश्यक है.

कलबलिया घाट के पीनी के अंदर ब्रेकेटिंग बहुत जरूरी है क्यो की इस बार पानी अधिक है घाट तक पहुँच पथ पर रौशनी की व्यवस्था, घाट पर चापकल, ब्लीचिंग पाउडर और घाट की प्रशासनिक स्तर से सफाई जरूरी है. लेकिन प्रशासनिक स्तर से अभी तक किसी भी तरह की कोई तैयारी नही दिख रही है लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा में भी प्रशासनिक शिथिलता जो कि दुर्भग्यपूर्ण है. इस सम्बंध में जिला पदाधिकारी और अनुमंडल पदधिकारी से भी बात करेंगे. उक्त अवसर पर छठ पूजा मेला समिति के अध्यक्ष महेंद्र यादव, पंचायत समिति सदस्य कृष्ण कुमार गुप्ता युवा राजद के जिला महासचिव विजय यादव, युवा राजद के प्रखंड अध्यक्ष सुबोध यादव, राजाराम साह, मो.आजाद अंसारी, मनीष कुमार, लड्डू यादव, मो.महमूद गजनवी आदि थे.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *