अहले सुबह एक प्रेमिका अपने प्रेमी के घर पहुंची जब घर के लोग सो रहे थे। वह प्रेमी के कमरे में पूरे एक दिन और एक रात छुपकर रही, दूसरे दिन दोपहर जैसे ही परिवार वालों को इसकी भनक लगी कि प्रेमी अपनी प्रेमिका को घर में ही छोड़कर फरार हो गया।

अब युवती प्रेमी के घरवालों से जिद कर रही है कि उसे ढूंढकर ला दें और उनदोनों की शादी करा दें। जब इसकी जानकारी आसपास के लोगों को पता चली तो बात पूरे मुहल्ले में फैल गई। मुखिया प्रतिनिधि ने युवती के परिवार वालों को इसकी जानकारी दी।

घटना भागलपुर जिले के बाथ थाना क्षेत्र के करहरिया की है जहां प्रेमी राॅकी कुमार के घर बांका जिले की एक गांव की युवती सोमवार की सुबह छह बजे गुपचुप तरीके से आ धमकी। उस वक्त प्रेमी के घर किसी पारिवारिक सदस्य के नहीं होने से आसपास के लोगों को इसकी जानकारी नहीं हुई।

मंगलवार दोपहर अगल-बगल के लोगों को भनक लगते ही प्रेमी-प्रेमिका को अपने घर में छोड़कर फरार हो गया। मामले की जानकारी मुखिया प्रतिनिधि संजीव कुमार सिंह को होने के बाद प्रेमिका के घर-परिवार वालों को इसकी सूचना दी गई।

प्रेमिका अपने प्रेमी के साथ शादी करने की जिद पर अड़ी रही और उसके घरवालों से उसे वापस लाने की गुहार लगाती रही। अंततः मुखिया प्रतिनिधि ने प्रेमिका को थाने में शिकायत दर्ज कराने की सलाह देते हुए उसे थाना भेज दिया।

मुखिया प्रतिनिधि ने कहा कि युवती के अनुसार दोनों के बीच पूर्व से ही प्रेम प्रसंग चल रहा है। प्रेमी के घर चौबीस घंटे से अधिक समय तक रही,लेकिन इस बात का भनक किसी को नहीं लग सकी। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *