खरीक : खरीक प्रखंड के राघोपुर छोटी अलालपुर अग्नि पीड़ितों को बुधवार तक किसी तरह की राहत सामग्री प्रशासनिक स्तर से मुहैया नहीं कराई जा सकी. मदद की आस लगाए अग्नि पीड़ित खुले आसमान के नीचे जीवन जीने को मजबूर है. मैं जो कुछ भी सामग्री था सब कुछ जलकर राख हो गया अग्नि पीड़ितों राजेश शर्मा जेला मंडल बाबूलाल शर्मा जगदीश रजक सुभाष मंडल वीरेंद्र शाह सुधीर रजक विनोद मंडल जयप्रकाश मंडल कैलाश मंडल नारद मंडल श्याम मंडल नंदलाल मंडल ने बताया कि आग की लपटें इतनी तेज थी कि हम लोग घर से कुछ भी निकाल नहीं पाए.

अनाज कपड़े जरूरी सामान सब कुछ जलकर खाक हो गया.ऐसी दुखद घड़ी में प्रशासन से ही उम्मीद है. हम लोगों को प्रशासनिक स्तर से अभी तक किसी भी तरह का मदद नहीं मिल सका है जिससे हम लोग भूखे फटेहाल खुले आसमान के नीचे जीवन जीने को विवश हैं.भूखे रहने से महिलाओं और बच्चों की हालत बिगड़ने लगी है. इस संदर्भ में पूछे जाने पर खरीक अंचलाधिकारी निलेश कुमार चौरसिया ने कहा कि अभी हम जरूरी कार्य से जिला मुख्यालय से बाहर हैं अग्नि पीड़ितों की मदद के लिए उत्तर कार्यवाही के लिए अंचल निरीक्षक को आदेश दिया गया है. वही अंचल निरीक्षक आशुतोष झा का कहना है कि इस संदर्भ में जिला आपदा कोषांग को सूचित किया गया है दिशा निर्देश के मुताबिक अग्नि पीड़ितों की मदद की दिशा में पहल की जाएगी.

क्या कहते हैं जनप्रतिनिधि

राघोपुर पंचायत की मुखिया मनोरमा देवी और मुखिया प्रतिनिधि छोटेलाल मंडल ने कहा कि आज तक सीआई को छोड़ कोई भी प्रशासनिक पदाधिकारी अग्नि पीड़ितों की सुध लेने नहीं आए हैं अब तक प्रशासनिक स्तर से एक भी अग्नि पीड़ितों को किसी तरह की राहत सामग्री और सहायता राशि नहीं मिली है राहत सामग्री और सहायता राशि नहीं मिलने से अग्नि पीड़ितों का बुरा हाल है अगर पदाधिकारी और विलंब राघोपुर अलालपुर अग्नि पीड़ितों राहत सामग्री और सहायता राशि मुहैया नहीं कराएगी तो सभी अग्नि पीड़ितों को साथ लेकर हम लोग चरणबद्ध आंदोलन करने को बाध्य होंगे.इसकी शिकायत बड़ी पदाधिकारियों से की जाएगी.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *