नवगछिया : रंगरा कटिहार बरौनी रेलखंड के कटरीया स्टेशन के समीप पिछले सोमवार को हुई मुसलाधार बारीश के कारण अप रेलवे लाइन में दौ सौ मीटर के दायरे में रैनकट लग जाने रेलवेे ट्रैक क्षतिग्रस्त हो गया है. इसके फलस्वरूप कटिहार बरौनी रेलखंड पर चलने वाली दूरगामी एक्सप्रेस ट्रेनों के अलावा यात्री ट्रेन एवं मालगाड़ीयों का परिचालन प्रभावित हुआ है.
Total Downloads: 266
बताया जा रहा है कि दौ सौ मीटर के दायरे में अप रेलवे लाइन के किनारे कई जगहों पर रैनकट लग जाने से रेल पटरी क्षतिग्रस्त हो गया है. इसे गंभीरता से लेते हुए रेल विभाग ने अभियंताओं के नेतृत्व क्षति ग्रस्त रेलवे ट्रैक को दुरुस्त करने के लिए तिव्र गति से कार्य शुरू कर दिया है.

इसके लिए इस कार्य में दर्जनों मजदूरों को लगाकर क्षति ग्रस्त भाग में बोल्डर एवं मिट्टी डालकर इसे दुरूस्त करवाया जा रहा है. इस दौरान अप रेलवे लाइन पर चलने वाली गाड़ियों को काॅउसन पर गुजारा जा रहा है.

