नवगछिया : आम वयापारी मंटू सिंह हत्याकांड का मुख्य आरोपी गोपालपुर थाना क्षेत्र के लत्तरा निवासी शातिर राजधर यादव और रूपेश यादव को नवगछिया पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. नवगछिया एसपी पंकज सिन्हा के द्वारा एसडीपीओ मुकुल कुमार रंजन के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने रंगरा थाना क्षेत्र के तिनटंगा में छापेमारी कर गिरफ्तार किया है.
Total Downloads: 75
नवगछिया एसपी द्वारा दोनों आरोपी की गिरफ़्तारी के बाद प्रेस वार्ता कर बताया कि राजधर यादव व रूपेश यादव पंचगछिया निवासी मंटू सिंह हत्याकांड का मुख्य आरोपी था. पुलिस को दोनों अपराधियों की तलाश थी. दोनों अपराधी पंचगछिया आम के बगीचे में मंटू सिंह हत्याकांड का नामजद अभियुक्त था.एसडीपीओ के नेतृत्व में गठित टीम दोनों अपराधियों पर नजर रखी हुई थी.

एसडीपीओ को गुप्त सूचना मिली थी की राजधर यादव तिंटंगा स्थित अपने ससुराल में छिप कर रह रहा है. गुप्त सूचना पर टीम ने छापेमारी कर दोनों आरोपियों को मौके से गिरफ्तार कर लिया है. छापेमारी में नवगछिया थाना प्रभारी संजय कुमार सुदंशु, गोपालपुर थाना प्रभारी जयप्रकाश सिंह, परबत्ता थाना प्रभारी शिव कुमार यादव, खरीक थाना प्रभारी सुदिन राम सहित कई पुलिस बल मौजूद थे.
एसपी ने बताया कि भाजपा जिला उपाद्यक्ष पुलकित सिंह के भाई दरोगी सिंह हत्याकांड मामले भी राजधर की संलिप्ता सामने आ रही है. दरोगी सिंह हत्या कांड में राजधर की क्या भूमिका रही है इसके लिए पुलिस हर बिंदु पर जाँच कर रही है. वहीं एसपी ने बताया कि रूपेश यादव लूट एवम हत्या के मामले में गोपालपुर थाना में कई मामला दर्ज है.

