नवगछिया : नवगछिया थाना क्षेत्र के नवगछिया बस स्टैंड पर बुधवार की देर रात पटना रैली में जा रहे भाजपा कार्यकर्ताओं की बस को रोककर बस स्टैंड पर बैरियर कर्मी द्वारा गाली गलौज एवं अभद्र व्यवहार करने, पार्टी के नाम लेकर भी गाली गलौज करने का मामला प्रकाश में आया है. इस संबंध में पूर्णिया जिले के भवानीपुर थाना क्षेत्र के बोचाही निवासी परमानंद मंडल ने नवगछिया थाना में लिखित आवेदन देकर कार्रवाई किये जाने की मांग की है.
Total Downloads: 192
,, भाजपा कार्यकर्ताओं ने पुलिस को दी सूचना, पुलिस पहुचने के बाद आगे बढ़ा बस
,, पार्टी के नाम पर भी अभद्र शब्दों का बेरियर कर्मी द्वारा किया गया प्रयोग
,, घटना के संबंध में पूर्णिया के भाजपा कार्यकर्ता ने नवगछिया थाना में दिया आवेदन, कार्रवाई की मांग
आवेदन में उन्होंने बेरियर कर्मी नवगछिया थाना क्षेत्र के धोबनीयां निवासी , रसलपुर निवासी को नामजद किया गया है. भाजपा नेता परमानंद मंडल ने बताया कि बुधवार की रात्रि को अपने क्षेत्र के लोगों के साथ पटना रैली में भाग लेने के लिए तीन चार बसों के साथ पटना जा रहे थे. नवगछिया बस स्टैंड पहुंचने पर बेरियर पर गाड़ी रोका ओर बेरियर का भुगतान कर दिया. इस दौरान बेरियर पर नाथ पर मौजूद दोनों कर्मी द्वारा गाली गलोज किया गया एवं बस को रोक लिया गया.

बेरियर कर्मी द्वारा बस रोक लिए जाने के बाद इसकी सूचना नवगछिया पुलिस को दी. सूचना पर नवगछिया पुलिस बस स्टैंड बैरियर के पास पहुंचे इसके बाद पुलिस ने दोनों कर्मी का नाम पता पूछा. पुलिस के आने के बाद रैली में जा रहे बस आगे बढ़ी. परमानंद मंडल ने बेरियर कर्मी द्वारा किए गए अभद्र व्यवहार, पार्टी के नाम लेकर गाली गलौज व अभद्र भाषा का प्रयोग करने के संबंध में कार्यवाही किए जाने की मांग नवगछिया पुलिस से की है.

