नवगछिया : नवगछिया प्रखंड के नगरह रामनगर बिंद टोली कोसी नदी घाट पर 29 अप्रैल को हुई नौका दुर्घटना में डूबे आठ लोगों पांचवा शव घटना के 11 दिन बाद बरामद हुआ है. मंगलवार को रंगरा प्रखंड के चापर के पास कोसी नदी के किनारे गोपालपुर थाना क्षेत्र के करारी तिनटंगा निवासी वेदानंद के पुत्र राजू कुमार का शव बरामद किया गया है. मंगलवार की सुबह स्थानीय लोगों ने जब कोसी नदी के किनारे एक बालक का शव देखा तो उन्होंने इसकी सूचना नौका हादसे में डूबे बच्चों के परिजनों को दी. सूचना के बाद वेदानंद सिंह चापर कोसी नदी घाट पर पहुंचे.

” वेदानंद के तीन बच्चों में एक के शव हुआ बरामद

,, वेदानंद के पुत्र राजू कुमार के रूप में शव की की गई पहचान

,, 29 अप्रैल को नौका हादसे में राजू सहित कुल आठ लोगों की डूबने से हुई थी मौत

जहां उन्होंने शव की पहचान अपने छोटे पुत्र राजू कुमार के रूप में किया. वही परिजनों द्वारा इसकी सूचना नवगछिया पुलिस को दी. राजू के शव बरामद होने की सूचना पर नवगछिया पुलिस चापर पहुंचे और उन्होंने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नवगछिया अनुमंडल अस्पताल भेज दिया. नवगछिया सीओ उदय कृष्ण यादव ने बताया कि वेदानंद के पुत्र राजू कुमार का शव बरामद हुआ है.

बुधवार को शव का पोस्टमार्टम नवगछिया अनुमंडल यह अस्पताल में कराया जाएगा. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद गोपालपुर अंचल कार्यालय इसकी रिपोर्ट भेजी जाएगी. इसके बाद गोपालपुर अंचल से मृतक के परिजनों को अनुग्रह अनुदान की राशि भुगतान किया जाएगा. मालूम हो कि 29 अप्रैल को हुए नौका हादसे में वेदानंद सिंह के दो पुत्र मुन्ना कुमार एवं राजू कुमार एवं एक पुत्र गुंजा कुमारी की डूबने से मौत हुई थी.

वेदानंद के एक पुत्र व एक पुत्री का शव अभी भी लापता है. जबकि नगरह विंद टोली निवासी बलराम महतो के पुत्र निलेश कुमार का शव भी बरामद नहीं हो पाया है. दुर्घटना के 11 दिन बीत जाने के बाद भी तीन बच्चों का शव बरामद नहीं हो पाया है.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *