नवगछिया : नवगछिया प्रखंड मुख्यालय परिसर स्थित आरटीपीएस काउंटर पर शुक्रवार को भी महिलाओं की भीड़ उमड़ पड़ी थी. शुक्रवार को प्रखंड के पकरा पंचायत की बड़ी संख्या में आई महिलाएं राशन कार्ड बनवाने को लेकर आवेदन जमा करने को पहुंची हुई थी. आरटीपीएस काउंटर पर एक ही काउंटर होने के कारण अफरा-तफरी की स्थिति बनी हुई थी. महिलाएं काउंटर पर झुंड बनाकर लदी हुई थी इस दौरान बीच-बीच में पहले आवेदन जमा करने को लेकर महिलाएं आपस में झगड़ा भी हो रहा था.

आरटीपीएस काउंटर पर नहीं हो पाई है महिला पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति

जिस कारण काउंटर पर अफरा तफरी का माहौल उत्पन्न हो जा रहा था. आरटीपीएस पर महिला पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति नहीं होने के कारण महिलाएं कतारबद्ध नहीं हो रही थी. जिस कारण काउंटर पर पूरे दिन अफरा-तफरी का माहौल बना रहा. महिला पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति नहीं होने के कारण आवेदन जमा करने आई महिलाओं को घोर परेशानियों का सामना करना पर रहा था.

इस दौरान नवगछिया वीडियो राजीव कुमार रंजन महिलाओं को कतारबद्ध होकर आवेदन जमा करने का अनुरोध कर रहे थे लेकिन महिलाओं पर इसका तनक भी असर नहीं पढ़ रहा था. नवगछिया वीडियो राजीव कुमार रंजन ने बताया कि महिला पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति के लिए एसपी नवगछिया को लिखा गया है.

वहीं उन्होंने यह भी बताया कि राशन कार्ड का आवेदन लेने का कार्य लगातार चलता रहेगा. इस संबंध में उन्होंने महिलाओं को दूसरे दिन भी आवेदन जमा करने अनुरोध किया. वही आरटीपीएस काउंटर पर महिलाओं की भीड़ जमा होने के कारण जाति, आय, निवास प्रमाण पत्र सहित दाखिल खारिज व अन्य दस्तावेज के लिए आवेदन करने आए लोगों को घोर परेशानियों का सामना करना पड़ा.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *