नवगछिया : भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता और भागलपुर के पूर्व सांसद शाहनवाज हुसैन ने मंगलवार को 71 वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर दिल्ली स्थित अपने आवास पर झंडोत्तोलन के उपरांत लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि जनता के सर्वागीण विकास को केन्द्र सरकार कृतसंकल्पित है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सरकार में भारत नई उचाईयों को छू रहा है।

उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार ने भागलपुर को स्मार्ट सिटी बनाने की दिशा में काम शुरू कर दिया है।

शहर में कार्य प्रारंभ हो चुका है और जल्द ही भागलपुर स्मार्ट बनेगा। अपने संबोधन के अंत में उन्होंने भागलपुर समेत देश की तमाम जनता को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी हैं।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *