भागलपुर के आयुक्त ने शुक्रवार को गोपालपुर प्रखंड और अंचल कार्यालयों का निरीक्षण किया। नवगछिया एसडीओ मुकेश कुमार और डीसीएलआर एसके अलवेला के साथ नमामि गंगे योजना की जांच की गयी। इसमें चार पंचायतों में से दो ही पंचायत का टारगेट पूरा हुआ था। वहीं 31 जनवरी तक लक्ष्य पूरा करना था। दो अक्तूबर तक जिला को खुले में शौच मुक्त बनना है। आयुक्त ने इस पर नाराजगी जताते हुए लक्ष्य पूरा करने के निर्देश दिये।


नवगछिया न्यूज़ WhatsApp Group

सैदपुर के ग्रामीणों ने शौचालय निर्माण में अनियमितता की शिकायत की। घटिया सामग्री उपयोग होने से शौचालय निर्माण के साथ ही दीवारें गिरने लगी हैं। आयुक्त ने शौचालय निर्माण की जांच का आदेश बीडीओ को दिया।

शिविर लगाकर वृद्धा पेंशन दें, कैशबुक अपडेट नहीं

पंचायत के वृद्ध आयुक्त से कई माह से पेंशन नहीं मिलने की शिकायत की। इसके बाद आयुक्त ने शिविर लगाकर वृद्धा पेंशन देने का निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान आयुक्त ने पाया कि कैशबुक नियम के अनुकूल नहीं लिखा गया है। उन्होंने कहा कि पूरे बिहार में कैश बुक इस तरह कहीं नहीं लिखा मिलेगा।

आरटीपीएस कार्यालय का किया निरीक्षण

आयुक्त ने आरटीपीएस का निरीक्षण किया और कहा कि जितने भी आवेदन मिले हैं और प्रमाणपत्र बना है उन सभी को भेजवाएं। पिछले साल का एक भी जमा नहीं रहना चाहिए। आईटी भवन का भूमिपूजन के बाद हो रहे निर्माण कार्य को देखा और समय पर कार्य पूरा करने के निर्देश दिए।

कौशल विकास केंद्र में 20 में थे चार बच्चे

आयुक्त ने कौशल विकास केंद्र का भी निरीक्षण किया और पाया कि 20 बच्चों में सिर्फ चार बच्चे उपस्थित थे। उन्होंने बच्चों की कम उपस्थिति पर नाराजगी जताई। आयुक्त ने खुद बच्चों से पूछताछ की तो बच्चों ने कोई जानकारी नहीं दी। डेढ़ माह बीत जाने के बाद भी बच्चों को कोई जानकारी नहीं होने पर आयुक्त ने संचालक को हिदायत देते हुए कहा कि खानापूर्ति नहीं हो नहीं तो कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कौशल विकास केंद्र में गंदगी देखकर सफाई पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया।

नाजिर के नहीं रहने से कार्य बाधित

गोपालपुर सीओ ने बताया कि नाजिर का पैर कट जाने से कार्य बाधित हो रहा है। आयुक्त ने अन्य कर्मचारियों को कार्य में लगाकर कार्य पूरा करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि एक माह के बाद आकर कार्य की फिर समीक्षा करुंगा। मौके पर बीडीओ, सीओ सहित सभी कर्मचारी उपस्थित थे।

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Kulisbet giriş
Kulisbet güncel giriş
kralbet
Dinamobet
Dinamobet
Madridbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Matbet
Matbet