पहले सुबह खरीक रेलवे स्टेशन के पास हुआ हादसा
Total Downloads: 66
खरीक : कटिहार बरौनी रेल खंड के खरीक स्टेशन के पश्चिम केविन से कुछ दूर पूरब की ओर रेलवे ट्रैक के पास शौच के लिए गई दो महिलाओं की मौत रेल से कटकर हो गई.


दोनों मृतक महिलाओं में एक कृष्ण नगर विश पुरिया निवासी मंगल यादव की मां फेंकनी देवी और मंगल यादव की खगड़िया भरतखंड की रहने वाली सास सुरेखा देवी है. स्थानीय ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार मंगल यादव की मां को मोतियाबिंद की वजह से आंख से कम दिखाई देता था. जबकि उनकी सास ऊंचा सुनती थी. सोमवार को अलसुबह दोनों रेलवे ट्रैक की ओर शौच करने के लिए गई हुई थी. इसी बीच एक अज्ञात एक्सप्रेस ट्रेन के चपेट में आने से दोनों महिलाओं की मौत मौके पर ही हो गई. घटना की सूचना मिलते ही खरीक पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जानकारी ली है जबकि रेल पुलिस ने मामले में आवश्यक कार्रवाई की है. स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि वह लोग कटा उत्पीड़ित विस्थापित हैं. उनके टोले में एक भी शौचालय नहीं है. जिसके कारण गांव के सभी लोग शौच के लिए रेलवे ट्रैक पर ही जाते हैं. कृष्णनगर विश पुरिया के स्थानीय ग्रामीण व समाजसेवी वेदानंद यादव ने कहा कि शौचालय बनवाने की दिशा में प्रशासन व सरकार सुस्त है. जिसके कारण मजबूरी में विस्थापित लोगों को शौच के लिए रेलवे ट्रैक पर जाना पड़ता है. श्री यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि 2 वर्षों में शौच के लिए रेलवे ट्रैक पर जाने के कारण अब तक गांव के 4 लोगों की मौत हो चुकी है. पिछले 2 वर्षों में देवेंद्र यादव के पुत्र पीकू पिछले 2 वर्षों में देवेंद्र यादव के पुत्र पीकू और नान की देवी की महोत्सव उच्च के लिए रेलवे ट्रैक पर जाने के कारण ही हो चुकी है. श्री यादव ने स्थानीय प्रशासन से हर एक घर में शौचालय बनवाने की मांग करते हुए पीड़ित परिवारों को मुआवजा देने की मांग की है.
