नवगछिया : सीएम के भागलपुर आने की संभावित कार्यक्रम को लेकर मुख्य मंत्री सात निश्चय योजना को धरातल पर लाने की दिशा में प्रशासनिक पदाधिकारियों की पहल द्वारा पहल तेज कर दिया गया है. नवगछिया अनुमंडल में मुख्यमंत्री सात निश्चय योजना के कार्य में तेजी लाने को लेकर एसडीओ मुकेश कुमार ने अनुमंडल के सभी पंचायत के मुखिया को चार दिनों के अंदर अंदर वार्ड समिति के खातों में पैसा ट्रांस्फर करने का निर्देश दिया है.

Whatsapp group Join

एसडीओ ने बताया कि सात निश्चय योजना के तहत पक्की नली गली एवं नल जल योजना में तेजी लाने को लेकर अनुमंडल के सातों प्रखंडों में एक एक जेई को डिपटेशन पर लगाया गया है. जेई द्वारा पंचायत के योजनाओं के मद्दे नजर स्टीमेट बनाया जा रहा है. वहीं पंचायत के मुखिया को चार दिनों के अंदर वार्ड समितिके खाते में पैसा ट्रांस्फर करने का निर्देश दिया गया है.

उन्होंने बताया कि पंचायत के मुखिया द्वारा सात निश्चय योजना के तहत आए राशि को वार्ड समिति के खाते में ट्रांस्फर नहीं किये जाने के कारण वकास कार्य बाधित हो रहा था. इस संबंध में अब कोर्ट का भी फैसला आया गया है. जल्द ही सात निश्चय योजना धरातल पर दिखने लगेगी. वहीं उन्होंने बताया कि नवगछिया अनुमंडल में सभी प्रखंडों में सात निश्चय योजना का कार्य पिछे है. जिसमें तेजी लाने का निर्देश बीडीओ को दिया गया है.

उन्होंने कहा कि खरीक प्रखंड में सात निश्चय योजना का कार्य अन्य प्रखंडों की अपेक्षा ज्यादा है. खरीक प्रखंड में पक्की नली गली 35 वार्ड एवं नल जल का सात वार्ड में कार्य करना शुरु हो गया है.

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *