अनुमंडल पदाधिकारी

नवगछिया: नवगछिया अनुमंडल में सोमवार को गांधी जयंती के मौके पर बाल विवाह एवम दहेज़ प्रथा के उन्मूलन को लेकर अनुमंडल मुख्यालय में अनुमंडल पदाधिकारी डॉक्टर आदित्य प्रकाश द्वारा अनुमंडल के सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को सपथ दिलाई गई.

वहीं इससे पूर्व एसडीओ द्वारा महात्मा गांधी के चित्र पर पुष्प अर्पित किया गया. एसडीओ ने सभी कर्मियों को सपथ दिलाई की 18 वर्ष से कम उम्र की लड़की एवम 21 वर्ष से कम उम्र के लड़के का विवाह नहीं कराऊंगा या ऐसे किसी कार्यक्रम में हिस्सा नहीं लूंगा

जहाँ बाल विवाह या दहेज़ की बात हो. मैं अपने राज्य को बाल विवाह व दहेज़ मुक्त बनाने की प्रतिज्ञा दिलाई. वहीं दहेज़ हटाओ बहु नहीं बेटी लाओ व कम उम्र की शादी रोकें जीवन की बर्बादी रोके जैसे सपथ भी कर्मचारियों को दिलाई.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *