पंचायत प्रतिनिधियों से मिल, ली समस्याओं की जानकारी
गोपालपुर : नवगछिया एसडीओ डा आदित्य प्रकाश ने शुक्रवार को गोपालपुर के प्रखंडस्तरीय कार्यालयों की जाँच की. उन्होंने प्रखंड व अंचल कार्यालय, आरटीपीएस काउंटर व पीएचसी गोपालपुर का निरीक्षण किया. कार्यालयों के निरीक्षण के पूर्व उन्होंने ट्राइसेम भवन त्रिस्तरीय पंचायत प्रतिनिधियों व विभिन्न राजनीतिक दलों से जुड़े लोगों के साथ बैठक कर उनकी समस्याओं को सुना व समाधान करने की बात कही.
Total Downloads: 85
जनप्रतिनिधियों ने बाढ़ राहत सहायता राशि नहीं मिलने, सामाजिक सुरक्षा पेंशन नहीं मिलने की शिकायत एसडीओ नवगछिया से किया. उन्होंने जनप्रतिनिधियों से कहा कि सभी समस्याओं का समाधान आपसी तालमेल से किया जायेगा. एसडीओ ने अभियान बसेरा कके तहत एक हजार से अधिक लोगों को बसाये जाने की जानकारी दी. उन्होंने तटबंध पर रहे रहे लोगों को तटबंध खाली करने हेतु नोटिस देने को सीओ को निर्देश दिया. अंचल नाजिर के नहीं रहने के कारण अंचल के अभिलेखों की जाँच नहीं होने पर उन्होंने गहरी नाराजगी जताई. प्रखंड व अंचल कार्यालय के भवन की जर्जर हाला देखकर उन्होंने नये भवन के डीपीआर बनाने का निर्देश दिया. मौके पर प्रमुख रूबी देवी, उप प्रमुख दयानंद यादव, मुखिया गौतम शर्मा, गिरिधारी पासवान, मंगल मंडल, खगेश सिंह, चंदन कुमार रंजीता देवी, विजय सिंह, मुकेश सिंह, भाजपा के गुलाबी सिंह कांग्रेस के शंकर सिंह अशोक व राजीव चौधरी की उपस्थिति देखी गई. बीडीओ डा रत्ना श्रीवास्तव, सीओ अनिल कुमार सहित प्रखंडस्तरीय पदाधिकारियों की मौजूदगी देखी गई
