सिंगापुर में 21 जनवरी को होने वाले मिसेज इंडिया के लिये प्रतियोगिता में जमालपुर की बेटी ऋचा झा शनिवार को रवाना हुईं। इस अवसर पर जमालपुर स्टेशन पर ट्रेन पर चढ़ने आई ऋचा ने अपने हाथों में तिरंगा लिये जमालपुर वासियों का अभिवादन स्वीकार किया। ऋचा के परिजनों समेत रिंकू सिंह ,जिला पार्षद दिवेश सिंह,समेत काफी संख्या में जमालपुर के लोग मौजूद थे।

मिसेज इंडिया इंटरनेशनल प्रतियोगिता
मिसेज इंडिया इंटरनेशनल प्रतियोगिता में जमालपुर की बेटी ऋचा झा अपना जलवा बिखेरने को तैयार हैं। माइलस्टोन लिमिटेड इंडिया इंटरनेशनल की ओर से आयोजित इस प्रतियोगिता के लिये ऋचा का चयन हुआ है। व्यूअर्स च्वाइस अवार्ड के लिये वोटिंग चल रही है। मिसेज इंडिया का खिताब जीतने के लिये ऋचा को आमजनों की दुआ के रूप में वोट की जरूरत है। ऋचा ने शुक्रवार को बीआरएम कॉलेज में एनएसएस छात्राओं से भी वोट की अपली की और छात्राओं को आगे बढ़ने के कई टिप्स दिए।

इस अवार्ड के लिये ऑनलाइन वोटिंग का सिलसिला जारी है। ऋचा को उम्मीद है कि उन्हें इसके लिये उसे ज्यादा से ज्यादा वोट मिलेंगे और खिताब अपने नाम करने में कामयाब रहेंगी। ऋचा कहती हैं कि वोटिंग के लिये मोबाइल नंबर 7033491720 (वॉट्सअप) पर हाय लिखकर भेजने पर लिंक आएगा। लिंक में आपको फोटो दिखेगा। उसमें से ऋचा झा के फोटो के नीचे लिखे वोट को क्लिक करना है। फिर एक छोटे सा जवाब देकर सब्मिट करना है। ऋचा वोटिंग में पीछे चल रही हैं। ऋचा ने आमजनों से वोटिंग करने का अनुरोध करते हुए सहयोग की अपील की है। ऋचा इस प्रतियोगिता में सफल होती हैं तो जमालपुर ही नहीं बल्कि बरियारपुर प्रखंड के सुदूर गांव चिड़ैयाबाद का भी नाम रौशन होगा। ऋचा के पति साकेत कुमार झा ने भी आमजनों से वोट देकर सहयोग करने की अपील की है। बता दें इसके अलावा अन्य प्रतिभागी भी हैं लेकिन, मुंगेर से ऋचा सबसे आगे चल रही हैं।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *