भागलपुर:  शहर में बुधवार को दिनभर मनोरमा देवी के पुत्र अमित कुमार के जल्द सरेंडर करने की चर्चा होती रही। इस बात का हल्ला मचा रहा कि अमित जल्द ही सरेंडर कर सकता है।

वह अपने वकीलों के संपर्क में है। इसके पीछे लोगों का तर्क है कि अमित खुद सरेंडर कर पत्नी प्रिया कुमार और बच्चे को परेशानी से बचाना चाहता है।

दूसरा यह कि वह सृजन की गड़बड़ियों को कबूलेगा और बतायेगा कि कौन-कौन लाभान्वित हुए हैं। इस हल्ले के साथ ही वे लोग अमित से संपर्क करने को बहुत एक्टिव हो गये हैं, जो अपना गर्दन फंसते देख रहे हैं। इन्हें डर है कि पता नहीं अमित किस-किसका नाम ले ले।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *