नवगछिया। स्टेशन रोड पर सड़क किनारे अस्थायी रूप से दुकान लगाकर फल एवं सब्जी बेचने वाले कुछ दुकानदारों पर ग्राहकों को कम नापतोल कर सामान देने का आरोप लग रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि कई दुकानदार डिजिटल तराजू का उपयोग करते हैं, लेकिन वजन में गड़बड़ी के कारण ग्राहकों को निर्धारित मात्रा से कम सामान मिल रहा है।

ग्राहकों के अनुसार, खरीदारी के दौरान कई बार वजन की जांच करने पर अंतर पाया गया है। इससे उपभोक्ताओं में नाराजगी बढ़ रही है। लोगों का कहना है कि प्रशासन और बाट-माप विभाग को समय-समय पर जांच अभियान चलाकर तराजू की सत्यता की जांच करनी चाहिए, ताकि उपभोक्ताओं को किसी प्रकार का नुकसान न हो।

स्थानीय नागरिकों ने संबंधित विभाग से स्टेशन रोड क्षेत्र में विशेष जांच अभियान चलाने और दोषी पाए जाने वाले दुकानदारों के विरुद्ध कार्रवाई करने की मांग की है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....