नवगछिया : भारतीय जनता पार्टी नवगछिया नगर भाजपा कार्यसमिति की बैठक मील टोला के सामुदायिक भवन मे नगर अध्यक्ष मुकेश राणा की अध्यक्षता मे आयोजित की गई. बैठक मे पार्टी के स्थापना दिवस छ अप्रैल को बुथ अध्यक्ष वार्ड अध्यक्ष प्रमुख कार्यकर्ता के घरो पर पार्टी का ध्वज फहराया जाएगा.
Total Downloads: 198

केन्द्र सरकार की योजना को जन जन तक पहुँचाने के लिए कार्यकर्ता हर वार्ड मे जाएँगे. बैठक मे मुख्य अतिथि जिलाध्यक्ष विनोद मंडल, पुर्व सासंद अनिल यादव, भागलपुर जिला संगठन प्रभारी सुबोध सिंह कुशवाहा ने पार्टी के आगामी कार्यक्रम के बारे मे जानकारी दी. बैठक को नगर महामंत्री मो नईम, प्रवक्ता प्रदीप शर्मा, नगर उपाध्यक्ष उमेश सिंह, प्रबोध मंडल, प्रवेश यादव, नगर मंत्री राहुल यादुका, सलिल कसेरा, सौरभ चौरसिया, वार्ड अध्यक्ष गौतम यादव, विष्णु गुप्ता, मिथुन सिंह ने भी बैठक को संबोधित किया. बैठक मे बुजुर्ग ओर युवा कार्यकर्ता को पार्टी के प्रतीक चिन्ह से सम्मानित किया. गया ओर केंद्र सरकार की अनेको योजना के बारे मे विस्तार से चर्चा की गई. बैठक मे जिला उपाध्यक्ष पुलिकत सिंह संजय सिंह, ललित झा, जगदीश आर्या, ओमप्रकाश ततमा, अजय कुमार, सुमित कुमार, मणिकांत गुप्ता, राजकुमार रजक, रामानंद सिंह, प्रभाष सिंह, रंजीत कुमार सहित ढेर सारे कार्यकर्ता उपस्थित थे.

