नवगछिया : कटिहार बरौनी रेलखंड के बीच नवगछिया रेलवे स्टेशन के समीप ट्रेन से गिरकर एक युवक की मौत हो गई है.
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 81
मिली जानकारी के अनुसार स्टेशन के आउटर सिंगल के समीप आसपास के लोगों ने एक रेलयात्री की लाश रहने की सूचना रेल पुलिस को दी थी. जिस पर जांच की जा रही है. मृतक की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है.

संभावना जताई जा रही है कि देर रात या अहले सुबह इस रूट से गुजरने वाली किसी ट्रेन से गिरकर उसकी मौत हुई होगी. रेल पुलिस ने बताया कि प्रथम दृष्टया में यह आसाम का निवासी लगता है.बावजूद इसके जेब से मिले कागजों के आधार पर जॉच की जा रही है.
📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

