गोपालपुर : इस्माइलपुर के युवा जिला पार्षद विपिन कुमार मंडल ने गुरुवार को जहान्वी चौक से लेकर इस्माइलपुर तक प्रस्तावित तटबंध निर्माण कार्य ततकाल शुरु करवाने की माँग को लेकर आयुक्त भागलपुर को लिखित आवेदन दिया.
Total Downloads: 331
आवेदन देने के बाद पार्षद विपिन कुमार मंडल ने बताया कि आयुक्त भागलपुर ने ततकाल अनुमंडल पदाधिकारी नवगछिया मुकेश कुमार को जल संसाधन विभाग के कार्यपालक अभियंता से मिलकर ततकाल समस्या का समाधान कर तटबंध निर्माण कार्य प्रारंभ करवाने का निर्देश दिया. बताते चलें कि उक्त तटबंध के निर्माण के बाद इस्माइलपुर प्रखंड के पाँच पंचायतों की पचास हजार आबादी को बाढ से निजात मिलेगी तथा हजारों एकड उपजाऊ जमीन में मक्के की फसल होगी.

जिससे किसानों में समृद्धि आयेगा. बताते चलें कि 10अप्रैल तक तटबंध निर्माण कार्य प्रारंभ नहीं होने पर जिला पार्षद विपिन कुमार मंडल ने धरना व प्रदर्शन करने की लिखित सूचना जल संसाधन विभाग के कार्यपालक अभियंता ई विरेन्द्र प्रसाद को दी है.

