नवगछिया : कटिहार बरौनी रेल खंड के नारायणपुर पसराहा स्टेशन के बीच डाउन ट्रेक में गड़बड़ी होने के कारण आपात स्थिति में ट्रेक हो कर तुरंत गुजरने वाली ट्रेनों को रोका गया. जिससे बड़ा हादसा टल गया है. जानकारी मिली है कि नारायणपुर पसराहा के बीच रेल ट्रेक के प्वाइंट में गड़बड़ी हो गयी थी. ससमय इस बात की जानकारी ट्रेक मैन द्वारा संबंधित स्टेशनों को दी गयी.
Total Downloads: 116
जिसके बाद आपात स्थिति में इंटरसिटी डाउन एक्सप्रेस को गौछारी के पास रोका गया. सवारी गाड़ी डाउन को भी गौछारी स्टेशन के पास रोका गया. इसके बाद मौके पर पहुंचे रेल कर्मियों और रेलवे के पदाधिकारियों ने तत्काल ट्रेक को दुरूस्त कर चलने लायक बनाया. मालूम हो कि बुधवार को इंटरसिटी एक्सप्रेस डाउन दो घंटे विलंब से तो पसेंजर ट्रेन तीन घंटे विलंब से बुधवार की शाम नवगछिया स्टेशन पर पहुंची थी.

न्यूजलपाइगुड़ी डाउन के एक बोगी में लगी आग, बाल बाल बचे लोग
मंगलवार को शाम में कटिहार बरौनी रेल खंड हो कर गुजरने वाली न्यूजलपाइगुड़ी डाउन एक्सप्रेस के एक बॉगी में आग लगने से अफरा तफरी कीस्थिति उत्पन्न हो गयी. नवगछिया स्टेशन पर ट्रेन पहुंचने के बाद बचाव दल, आरपीएफ, जीआरपी की पुलिस ने स्थिति को नियंत्रण किया. कुछ लोग आंशिक रूप से घायल भी थे, जिन्हें प्राथमिक चिकित्सा की व्यवस्था उपलब्ध कराया गया.

