भागलपुर में मोजाहिदपुर की रहने वाली 28 वर्षीय महिला अपने दो बच्चों और पति को ससुराल में छोड़ अपने प्रेमी संग भाग गई। इस संबंध में महिला के पति ने मोजाहिदपुर थाने में आवेदन दिया है।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 349
आवेदन में लिखा है कि उसके पड़ोस में रहने वाला रेयान प्राइवेट ट्यूशन पढ़ाता था। रेयान उसके बच्चों को भी ट्यूशन पढ़ाता था, उसी दौरान पत्नी की नजदीकियां उससे बढ़ी। और सोमवार की सुबह उसकी पत्नी को साथ लेकर वह भाग गया।

पति ने आवेदन में बताया कि घरवालों को दोनों के संबंध की भनक लगी तो महिला को उस ट्यूशन टीचर से मिलने से मना किया गया। महिला का प्रेमी उससे 6 साल का छोटा है।
📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

