images6

नवगछिया. नवगछिया थाना क्षेत्र के रसलपुर स्थित रेलवे केबिन के पास मोटरसाइकिल सवार तीन अज्ञात अपराधियों ने हथियार के बल पर पूर्वी इस्माइलपुर पूर्वी भिट्ठा ,मंधत टोला निवासी बनारसी मंडल पिता प्रेमलाल मंडल से उनचास हजार रुपया छिन लिया. घटना गुरुवार को करीब 11:30 बजे की है जब बनारसी मंडल कर्ज वाले को पैसा देने के लिए हाइवे स्थित बैंक ऑफ़ इंडिया से 49 हजार रुपया निकाल अपने झोले में रखकर नवगछिया बाजार अपने साइकिल से आ रहा था. इस दौरान रसलपुर स्थित रेलवे केबिन के पास रुक कर पेशाब करने लगा उस वक्त भी झोला उसके पास ही था, उसके बाद पीछे से आये नीली रंग के अपाचे मोटरसाइकिल सवार तीन अपराधी ने हथियार सटाकर बनारसी मंडल का झोला छीनकर उसमें प्लास्टिक से लपेटा हुआ सारा पैसा निकाल कर ब्लॉक के रास्ते होकर फरार हो गया. भागने के दौरान तीनो अपराधी मोटरसाइकिल से ब्लॉक गेट के पास गिर भी गया. बनारसी मंडल के लाख चिल्लाने के बाद भी कोई उसे बचाने नहीं आया, जबकि वहां कई लोग मौजूद थे. बनारसी मंडल के दो पुत्र रूपेश और बल्लभ की मौत 2014 में डूबने से हो गयी थी. नवगछिया थाना में पीड़ित के बयान पर एफआईआर दर्ज कर लिया गया है.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *