प्रखंड मुख्यालय अंचल कार्यालय के सामने में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन

नवगछिया  : चौकीदार व दफादार संघ के द्वारा शनिवार को नवगछिया प्रखंड मुख्यालय के अंचल कार्यालय के सामने में दफादार चौकीदार के सभी कर्मियों ने धरना प्रदर्शन कर नवगछिया के प्रशासन के खिलाप में नारेबाजी कर विरोध जताया.

संघ के अध्यक्ष अनुपलाल पासवान ने कहा कि फरवरी से अब तक का हम सभी लोगों को अब तक वेतन नहीं मिल पाया है. जबकि आवंटन में 1 करोड़ 46 लाख 86 हजार का आ चुका है. मगर यह सभी पैसा रिटर्न हो गया . मार्च क्लोजिंग को लेकर हम सभी चौकीदार व दफादार दिन भर के कोषागार कार्यालय के पास में रहे पर वहां पर भी काम नहीं हुआ . वहां पर बताया गया कि लिंक फेल हो गया है. जिसके कारण हम सभी लोगों का आया हुआ पैसा रिर्टन हो गया. हम लोगों को वेतन नहीं मिलने से भुखमरी की स्थिति उत्पन्न हो गई है. स्कूलों से बच्चों को निकाला जा रहा है .जबकि सरकार द्वारा सातवां वेतन आयोग जारी कर दिया गया है. इसके बावजूद हम लोगों को अब तक फरवरी माह का वेतन भुगतान नहीं हो पाया है. वहीं इस मौके पर नवगछिया पुलिस जिला के दफादार व चौकीदार के अध्यक्ष अनुपलाल पासवान, सचिव अमित कुमार, कोषाध्यक्ष विरेन्द्र पासवान, त्रिवेणी पासवान, शंभू पासवान, संजय दास, रमेश पासवान, बूचो देवी, हेना देवी, व अन्य कई चौकीदार व दफादार व मौजूद थे.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *