नवगछिया चेन स्नेचिंग, महिला से सोने की चेन छीन ली, नवगछिया अपराध, बनारसी लाल कॉलेज रोड, बाइक सवार बदमाश, नवगछिया पुलिस, महिला घायल, झपटमारी की घटना, CCTV जांच, बिहार क्राइम न्यूज

नवगछिया में शुक्रवार को दिनदहाड़े चेन स्नेचिंग की घटना हुई। बनारसी लाल कॉलेज मेन रोड पर बाइक सवार दो बदमाशों ने एक महिला के गले से सोने की चेन छीन ली। इस दौरान महिला सड़क पर गिर गई, जिससे उसके चेहरे पर गंभीर चोटें आई हैं।

पीड़िता की पहचान पकड़ा निवासी 20 वर्षीय प्रिया देवी, पत्नी सूरज कुमार के रूप में हुई है। प्रिया देवी सड़क से गुजर रही थीं, तभी बाइक पर सवार दो अपराधी उनके पास आए और गले से सोने की चेन छीनकर कुसेला की ओर फरार हो गए।

घटना के बाद महिला नवगछिया थाना पहुंची। उनके चेहरे पर गंभीर चोटें थीं, जिसके बाद पुलिस ने उन्हें तत्काल अनुमंडल अस्पताल नवगछिया भेजा। वहां उनका इलाज चल रहा है।

दिनदहाड़े हुई इस वारदात को लेकर स्थानीय लोगों ने चिंता व्यक्त की है। उनका कहना है कि मुख्य सड़क पर ऐसी घटनाएं पुलिस गश्ती व्यवस्था पर सवाल उठाती हैं। इस घटना के बाद क्षेत्र में सुरक्षा को लेकर लोगों में आशंका है।

थाना प्रभारी रविशंकर सिंह ने बताया कि मामले की जानकारी मिलते ही जांच शुरू कर दी गई है। पीड़िता से आवेदन लिया जा रहा है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और फरार बदमाशों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जाएगी। पुलिस ने जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया है।

पुलिस ने लोगों से अपील की है कि घटना से संबंधित कोई भी जानकारी मिलने पर तत्काल थाने को सूचित करें, ताकि अपराधियों की शीघ्र गिरफ्तारी सुनिश्चित की जा सके।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....