बैंक में इन दिनों कैश को लेकर किल्लत चल रही है, हालांकि इसपर काफी हद तक काबू पा लिया गया है। लेकिन अगर आपको बैंक से संबंधित काम हो तो 27 से पहले निपटा लें। क्योंकि इस महीने के आखिर में कैश की समस्‍या और गंभीर हो सकती है।


नवगछिया न्यूज़ WhatsApp Group

महीने के आखिरी तीन दिन बैंक बंद रहेंगे जिसका सीधा असर एटीएम सेवाओं से लेकर अन्‍य बैंकिंग सर्विसेज पर पड़ सकता है। बैंकों के तीन दिन बंद रहने से कैश की यह किल्‍लत और बढ़ सकती है। वैसे तो लंबी छुट्टियां होने पर बैंक की ओर से अतिरिक्त कैश के इंतजाम किए जाते हैं, लेकिन इस बार स्थितियां कुछ अलग हैं।

अप्रैल के आखिरी तीन दिन बैंकों के बंद होने के ये कारण 28 अप्रैल को महीने का चौथा शनिवार होने से बैंकों में छुट्टी रहेगी। 29 अप्रैल को साप्ताहिक अवकाश की वजह से बैंक बंद रहेंगे। इसी तरह 30 अप्रैल को सरकार की ओर से बुद्ध पूर्णिमा पर अवकाश घोषित है, इससे सभी बैंक बंद रहेंगे।

बुद्ध पूर्णिमा का यह अवकाश कोषागारों के लिए भी होता है। इस तरह शुक्रवार यानी 27 अप्रैल तक ही एटीएम में कैश डाला जा सकेगा। वैसे भी इन दिनों एटीएम में क्षमता से काफी कम कैश ही चल रहा है। पिछले कई दिनों से देशभर के कई हिस्‍सों में एटीएम से लेकर बैंक ब्रांचों तक में कैश की किल्‍लत के कारण लोगों को भारी समस्‍या का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि सरकार ने इस समस्‍या को कम करने के लिए कई उपाय किए हैं, लेकिन परेशानियां अभी भी बनी हुई हैं।

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Kulisbet giriş
Kulisbet güncel giriş
kralbet
Dinamobet
Dinamobet
Madridbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Matbet
Matbet