चौसा (मधेपुरा): चौसा थाना क्षेत्र के भटगामा गांव से 13 वर्षीय छात्रा के लापता होने का मामला सामने आया है। छात्रा 23 जून की सुबह घर से पढ़ाई के लिए निकली थी, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटने पर परिजनों की चिंता बढ़ गई। काफी खोजबीन के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं मिलने पर परिवार ने पुलिस से मदद की गुहार लगाई है।
Total Downloads: 105
भटगामा निवासी रंजन कुमार सिंह ने चौसा थाना में आवेदन देकर अपनी पुत्री रिमझिम कुमारी (13 वर्ष) की गुमशुदगी दर्ज कराते हुए जल्द से जल्द उसकी तलाश कराने की मांग की है। उन्होंने बताया कि उनकी बेटी रोजाना की तरह 23 जून 2026 की सुबह करीब 7 बजे पढ़ने के लिए घर से निकली थी, लेकिन शाम तक वापस नहीं लौटी।
परिजनों ने रिश्तेदारों और आसपास के संभावित स्थानों पर उसकी काफी तलाश की, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। इसके बाद मजबूर होकर उन्होंने पुलिस का दरवाजा खटखटाया।

परिवार के अनुसार रिमझिम की लंबाई लगभग 4 फीट है, रंग गोरा है। घटना के समय उसने काले रंग की जींस और हल्के लाल रंग की टी-शर्ट पहन रखी थी।
परिजनों ने आम लोगों से भी अपील की है कि यदि किसी को रिमझिम कुमारी के संबंध में कोई भी जानकारी मिले तो तुरंत 7991161610 या 7323857255 पर सूचना दें, ताकि बच्ची को सकुशल उसके परिवार तक पहुंचाया जा सके। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
