नवगछिया । अनुमंडलीय अस्पताल नवगछिया में शनिवार को बीएम एसआई सीएल के सौजन्य और उपाधीक्षक अनुमंडल अस्पताल और अस्पताल प्रबंधक के प्रयास से 52 बेडों पर मल्टी पैरामीटर मॉनिटर का इंस्टॉलेशन और दो ऑटोमेटिक लेबर टेबल का इंस्टॉलेशन किया गया।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 61
अस्पताल प्रबंधक रमन कुमार ने बताया कि अनुमंडल अस्पताल नवगछिया में मल्टीपल मॉनिटर 5 1.1 के सिस्टम से काम करता है जिसमें एक सीओ 2 बीपी टेंपरेचर और भी अन्य फंक्शन हैं। इससे बीपी, ऑक्सीजन और पल्स और ईसीजी जांच की सुविधा उपलब्ध होगी।
जिससे आने वाले पेशेंट के इलाज और ऑपरेशन में सुविधा मिलेगी। इमरजेंसी 7, ओटी में 8, लेबर रूम 9 और बाकी फेब्रिकेटेड भवन में मल्टी पैरामीटर मॉनिटर लगाया गया है l

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
