बिहपुर । नवगछिया एसडीओ उत्तम कुमार शनिवार को बिहपुर अंचल कार्यालय पहुंचे। प्रखंड परिसर में साफ सफाई संतोषजन नहीं पाया। यहां कार्यालय में अंचलाधिकारी लवकुश कुमार मौजूद थे। अंचलाधिकारी के द्वारा की जा रही कागजी कार्रवाई में देरी को देख नाराजगी जताई।

उन्होंने कहा की अंचलाधिकारी ही कर्मचारी के लॉगिन पर आवेदन देर से भेजते हैं जिसके कारण ससमय कार्य का निष्पादन नहीं हो पाता है।
एसडीओ ने बिहपुर व हरियो हल्का का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान एसडीओ ने राजस्व कर्मचारी राजेश रंजन पोद्दार और मुन्ना कुमार को कार्य ससमय निष्पादित करने समेत कई दिशा निर्देश भी दिए।

इसके बाद उन्होंने आरटीपीएस काउंटर व आधार सेंटर का भी निरीक्षण किया। कुछ लोगों ने आधार केंद्र को लेकर शिकायत भी की गई। जिसके बाद प्रखंड विकास पदाधिकारी को आधार केंद्र में आवश्यक सुधार करवाने का निर्देश दिया गया। वहीं कर्मियों को कार्यालय व कार्यालय परिसर के साफ-सफाई को लेकर भी निर्देश दिया।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *