नवगछिया पुलिस जिले के भवानीपुर थाना क्षेत्र के आशाटोल गांव में 23 फरवरी को एक विक्षिप्त व्यक्ति को बच्चा चोर समझकर ग्रामीणों ने उसकी पिटाई कर दी। घटना से इलाके में कुछ देर के लिए अफरातफरी का माहौल बन गया।

सूचना मिलते ही भवानीपुर थाना पुलिस टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुंची और गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया।

पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि घायल व्यक्ति मानसिक रूप से अस्वस्थ है। ग्रामीणों ने अफवाहों के आधार पर उसके साथ मारपीट की, जिससे वह बुरी तरह घायल हो गया। फिलहाल उसका अस्पताल में इलाज चल रहा है।

भवानीपुर थाना प्रभारी शंभू कुमार ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि मामले में शामिल लोगों की पहचान कर ली गई है और उनके विरुद्ध विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है।

नवगछिया पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि किसी भी प्रकार की भ्रामक अफवाहों पर बिना पुष्टि किए किसी भी संदिग्ध व्यक्ति के साथ मारपीट या दुर्व्यवहार न करें।

पुलिस ने स्पष्ट किया है कि कानून को अपने हाथ में लेना दंडनीय अपराध है और ऐसा करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *