भागलपुर के आईजी विवेक कुमार ने शनिवार को बिहपुर थाना परिसर का निरीक्षण किया। इस दौरान उनके साथ नवगछिया की एसपी प्रेरणा कुमार और डीएसपी ओम प्रकाश भी मौजूद रहे।

अभिलेख, रिकॉर्ड व्यवस्था और सुरक्षा इंतजामों की जांच

आईजी ने थाना परिसर में बने नए भवन का जायजा लिया। साथ ही जब्त किए गए छोटे-बड़े वाहनों की स्थिति की जांच कर उनकी अद्यतन सूची मांगी। सभी थाना प्रभारियों को लंबित एवं जब्त वाहनों का विवरण शीघ्र उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया। निरीक्षण के दौरान परिसर में साफ-सफाई की स्थिति संतोषजनक पाई गई।

इसके अलावा, थाना कार्यालय और सर्किल इंस्पेक्टर कार्यालय का भी निरीक्षण किया गया। आईजी ने अभिलेखों के संधारण, रिकॉर्ड व्यवस्था और सुरक्षा इंतजामों की समीक्षा की। अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि जब्त वाहनों का समय-समय पर सत्यापन कर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की जाए, ताकि थाना परिसर सुव्यवस्थित बना रहे।

निरीक्षण के दौरान सर्किल इंस्पेक्टर महेश कुमार, थाना प्रभारी संतोष कुमार शर्मा, झंडापुर थाना प्रभारी प्रशांत कुमार, खरीक थाना प्रभारी नरेश कुमार, नदी थाना प्रभारी केशव चंद्र, यातायात थाना प्रभारी सुजीत वारसी सहित कई अन्य पुलिस पदाधिकारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने इसे नियमित प्रशासनिक प्रक्रिया का हिस्सा बताया।

 

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *