नवगछिया में बर्ड फ्लू की पुष्टि के बावजूद मीट और मुर्गे की दुकानें सामान्य रूप से खुली हैं और बिक्री जारी है। जिला पशुपालन पदाधिकारी अंजली कुमारी ने संक्रमण की पुष्टि की थी, लेकिन बाजार में इसका खास असर देखने को नहीं मिल रहा है।


नवगछिया न्यूज़ WhatsApp Group

शहर के विभिन्न इलाकों में खुलेआम जिंदा मुर्गों की खरीद-बिक्री हो रही है। गौशाला रोड स्थित फैयाज चिकन सेंटर और आयत मुर्गा दुकान समेत कई दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ सामान्य दिनों की तरह बनी हुई है। दुकानदारों का कहना है कि बर्ड फ्लू की खबरों से उनके कारोबार पर कोई विशेष असर नहीं पड़ा है।

बाजार भाव इस प्रकार है:

  • थोक में जिंदा मुर्गा: 120–125 रुपये प्रति किलो

  • खुदरा में जिंदा मुर्गा: 140–150 रुपये प्रति किलो

  • तैयार मुर्गा मीट: 200 रुपये प्रति किलो

बर्ड फ्लू की पुष्टि के बावजूद बाजार पूरी तरह सक्रिय है, जिससे लोगों में चिंता बढ़ रही है।

इस बीच, कई दुकानों के पास व्यापार लाइसेंस नहीं होने का मामला भी सामने आया है। कुछ दुकानदारों ने लाइसेंस नहीं होने की बात स्वीकार की, जबकि कुछ ने दावा किया लेकिन प्रमाण प्रस्तुत नहीं कर सके। बावजूद इसके, अब तक किसी दुकान को सील करने या जुर्माना लगाने जैसी सख्त कार्रवाई नहीं हुई है।

नगर परिषद नवगछिया के कार्यपालक पदाधिकारी मुकेश कुमार ने बताया कि सर्वे कराया गया है और बिना लाइसेंस वाले दुकानदारों को जल्द लाइसेंस बनवाने का निर्देश दिया गया है। नियमों का पालन नहीं करने वालों को नोटिस जारी कर दुकानों को बंद कराने की बात कही गई है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि सार्वजनिक स्वास्थ्य से जुड़े इस गंभीर मामले में केवल निर्देश और नोटिस पर्याप्त नहीं हैं। उन्होंने आशंका जताई है कि यदि समय रहते सख्त कदम नहीं उठाए गए तो स्थिति गंभीर हो सकती है।

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Kulisbet giriş
Kulisbet güncel giriş
kralbet
Dinamobet
Dinamobet
Madridbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Matbet
Matbet