नवगछिया : बिहार सरकार द्वारा सरकारी विद्यालयों में शिक्षकों की समय पर उपस्थिति सुनिश्चित करने के लिए लागू किए गए ई-शिक्षाकोष पोर्टल में गड़बड़ी करने वाले शिक्षकों पर अब विभाग की नजर सख्त हो गई है। विभागीय जांच में उपस्थिति रिपोर्ट में अनियमितता पाए जाने के बाद दो शिक्षकों से 24 घंटे के भीतर स्पष्टीकरण मांगा गया है।


नवगछिया न्यूज़ WhatsApp Group

पहला मामला पीरपैंती प्रखंड से जुड़ा है, जबकि दूसरा मामला इस्माईलपुर प्रखंड के प्राथमिक विद्यालय लक्ष्मीपुर (मुस्लिम टोला) के विशिष्ट शिक्षक का है। विभाग द्वारा जारी पत्रांक 3250 दिनांक 23 मई 2026 में बताया गया कि शिक्षक द्वारा अप्रैल और मई माह की उपस्थिति रिपोर्ट में कई तरह की गड़बड़ियां की गई हैं।

जांच के दौरान पाया गया कि शिक्षक ने 22 अप्रैल को सुबह 9:55 बजे, 23 अप्रैल को 9:30 बजे और 24 अप्रैल को 9:24 बजे विद्यालय पहुंचने का समय दर्ज किया, लेकिन विद्यालय से निकलने के समय वाले कॉलम में “ऑफिस वर्क” अंकित कर दिया। विभाग का आरोप है कि इस माध्यम से विद्यालय से अनुपस्थित रहने की बात छिपाने का प्रयास किया गया।

विभागीय रिपोर्ट में यह भी उल्लेख किया गया है कि मई माह में भी शिक्षक द्वारा समय पर उपस्थिति दर्ज नहीं की गई। 5 मई को सुबह 7:17 बजे तथा 7 मई को 7:21 बजे उपस्थिति दर्ज की गई, जिसे निर्धारित समय के अनुसार विलंब माना गया है। विभाग ने इसे नियमों के विपरीत और गुमराह करने की कोशिश बताया है।

जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (स्थापना) ने दोनों शिक्षकों को निर्देश दिया है कि पत्र प्राप्ति के 24 घंटे के भीतर अपना लिखित जवाब उपलब्ध कराएं। विभाग ने स्पष्ट किया है कि संतोषजनक स्पष्टीकरण नहीं मिलने पर दोनों शिक्षकों के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई शुरू कर दी जाएगी।

शो-कॉज नोटिस की प्रतिलिपि संबंधित प्रखंड शिक्षा पदाधिकारियों को भी भेज दी गई है। साथ ही निर्देश दिया गया है कि दोनों शिक्षकों को तत्काल नोटिस की तामिला कराई जाए। जिला शिक्षा पदाधिकारी, भागलपुर को भी पूरे मामले से अवगत करा दिया गया है।

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Kulisbet giriş
Kulisbet güncel giriş
kralbet