नारायणपुर। नारायणपुर प्रखंड अंतर्गत भवानीपुर थाना क्षेत्र में मंगलवार को एक अज्ञात युवक राष्ट्रीय राजमार्ग-31 के किनारे घायल अवस्था में मिला। सूचना मिलने पर भवानीपुर पुलिस की गश्ती टीम मौके पर पहुंची और युवक को तत्काल इलाज के लिए नारायणपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया।

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सकों ने युवक का प्राथमिक उपचार किया। हालांकि उसकी हालत गंभीर होने के कारण डॉक्टरों ने उसे बेहतर इलाज के लिए मायागंज अस्पताल, भागलपुर रेफर कर दिया।

भवानीपुर थानाध्यक्ष शंभू कुमार ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि घायल युवक अपना नाम और पता स्पष्ट रूप से नहीं बता पा रहा है। प्रारंभिक आशंका है कि उसे किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

पुलिस के अनुसार, युवक की पहचान अब तक नहीं हो सकी है। इस मामले में भवानीपुर पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है। साथ ही आम लोगों से अपील की गई है कि यदि कोई व्यक्ति इस युवक को पहचानता हो तो उसके परिजनों को इसकी सूचना दें, ताकि समय रहते उसे परिवार से मिलाया जा सके।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....