कोहरे का असर: नवगछिया होकर गुजरने वाली नॉर्थ ईस्ट और महानंदा एक्सप्रेस तीन महीने तक रहेंगी रद्द, यात्रियों की बढ़ेगी परेशानी

नवगछिया। सर्दी के मौसम में घने कोहरे की आशंका को देखते हुए रेलवे ने ट्रेनों के परिचालन में कटौती करने का निर्णय लिया है। इसके तहत एक दिसंबर 2026 से 28 फरवरी 2027 तक नवगछिया होकर गुजरने वाली कई महत्वपूर्ण लंबी दूरी की ट्रेनें सप्ताह के निर्धारित दिनों में रद्द रहेंगी। रेलवे के इस फैसले से दिल्ली, असम और उत्तर बंगाल की यात्रा करने वाले यात्रियों की परेशानी बढ़ सकती है।

📲 Download Naugachia News App

Total Downloads: 552

बरौनी-कटिहार रेलखंड पर नवगछिया स्टेशन से होकर गुजरने वाली इन ट्रेनों के परिचालन में कटौती का सीधा असर यात्रियों पर पड़ेगा। रेलवे के निर्णय के अनुसार, कामाख्या से आनंद विहार टर्मिनल जाने वाली 12505 नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस प्रत्येक बुधवार और रविवार को रद्द रहेगी। वहीं, आनंद विहार टर्मिनल से कामाख्या जाने वाली 12506 नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस प्रत्येक मंगलवार और शुक्रवार को नहीं चलेगी।

इसी तरह अलीपुरद्वार से दिल्ली जाने वाली 15483 सिक्किम महानंदा एक्सप्रेस प्रत्येक बुधवार और रविवार को रद्द रहेगी। जबकि दिल्ली से अलीपुरद्वार जाने वाली 15484 सिक्किम महानंदा एक्सप्रेस प्रत्येक सोमवार और शुक्रवार को नहीं चलेगी। इसके अलावा कामाख्या-गया एक्सप्रेस का परिचालन भी निर्धारित तिथियों में रद्द रखने का निर्णय लिया गया है।

दिल्ली और असम जाने वाले यात्रियों की बढ़ेगी परेशानी

कोहरे के कारण ट्रेनों के परिचालन में कटौती से यात्रियों को अपनी यात्रा की योजना में बदलाव करना पड़ सकता है। खासकर दिल्ली, बिहार, असम और उत्तर बंगाल जाने वाले यात्रियों को वैकल्पिक ट्रेनों का सहारा लेना पड़ेगा। नियमित ट्रेनों के रद्द रहने से दूसरी ट्रेनों में यात्रियों की भीड़ बढ़ने और कन्फर्म सीट मिलने में परेशानी होने की आशंका है। इससे प्रतीक्षा सूची भी लंबी हो सकती है।

यात्रा से पहले जरूर जांच लें ट्रेन की स्थिति

रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा शुरू करने से पहले संबंधित ट्रेनों की परिचालन स्थिति और रद्द रहने की तिथियों की जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें। इसके लिए रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट, एनटीईएस एप या हेल्पलाइन नंबर 139 की मदद ली जा सकती है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *