कदवा में महेश्वर भगत और उदय भगत का 36वां शहादत दिवस मना, गोलाटोला से मिलन चौक तक निकला संकल्प मार्च

नवगछिया। कदवा के गोलाटोला स्थित शहीद स्मारक पर सोमवार को भाकपा-माले की ओर से कॉमरेड महेश्वर भगत और कॉमरेड उदय भगत का 36वां शहादत दिवस मनाया गया। इस मौके पर सभा आयोजित कर शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई। इसके बाद गोलाटोला से मिलन चौक तक संकल्प मार्च निकाला गया। मार्च के दौरान भूमि, आवास, रोजी-रोटी और शिक्षा के अधिकारों के लिए संघर्ष तेज करने का संकल्प लिया गया।

📲 Download Naugachia News App

Total Downloads: 556

कार्यक्रम की शुरुआत पार्टी के वरिष्ठ नेता कॉमरेड संथालजी उर्फ फागू मंडल ने झंडोत्तोलन कर की। इसके बाद उपस्थित लोगों ने शहीद स्मारक पर पुष्प अर्पित किए और दो मिनट का मौन रखकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी।

संकल्प मार्च में दमन, कॉरपोरेट लूट और संवैधानिक अधिकारों के हनन के खिलाफ आवाज बुलंद करने का आह्वान किया गया। सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि देश में लोकतंत्र और संविधान पर लगातार हमले हो रहे हैं। गरीबों, भूमिहीनों, विस्थापितों और छोटे दुकानदारों के सामने रोजी-रोटी और आवास का संकट लगातार बढ़ रहा है।

वक्ताओं ने सरकार पर आरोप लगाया कि गरीबों को आर्थिक सहायता देने का वादा कर सत्ता में आने के बाद अब उनकी झुग्गियों और छोटे दुकानदारों की दुकानों पर बुलडोजर चलाया जा रहा है। किसानों और मजदूरों की समस्याओं का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि खाद और बीज की बढ़ती कीमतों से किसान परेशान हैं। सरकार कॉरपोरेट घरानों को फायदा पहुंचाने और किसानों की जमीन कंपनियों को देने का काम कर रही है।

उन्होंने कहा कि एक ओर कॉरपोरेट घरानों को जमीन उपलब्ध कराई जा रही है, वहीं दूसरी ओर गंगा कटाव से विस्थापित परिवारों और भूमिहीन लोगों को पांच डिसमिल जमीन तक नहीं मिल रही है। सड़क किनारे बसे विस्थापितों की झोपड़ियों पर बुलडोजर चलाया जा रहा है, लेकिन उनके स्थायी पुनर्वास की व्यवस्था नहीं की जा रही है। वक्ताओं ने कहा कि गरीबों, दलितों और अतिपिछड़ों के वोट से सत्ता हासिल करने वालों को उनके अधिकारों की भी चिंता करनी चाहिए।

सभा में कॉमरेड प्रशांत चौधरी, महेंद्र पंडित, विवेका राय, गंगा मंडल, गणपत मंडल, महेश्वर भगत, उदय भगत, रामदेव यादव, जवाहर यादव और विशेश्वर यादव सहित अन्य शहीदों को भी श्रद्धांजलि दी गई।

कार्यक्रम को भाकपा-माले के जिला सचिव महेश प्रसाद यादव, नवगछिया प्रखंड सचिव गौरीशंकर राय, जिला कमेटी सदस्य रणधीर यादव, पुरुषोत्तम दास, ऐपवा जिला सचिव रेणु देवी, निरंजन भारती, अर्जुन ठाकुर, पूर्व जिला सचिव बिंदेश्वरी मंडल, राजेंद्र पंडित, रामबालक राम, पृथ्वी शर्मा, मुन्ना जायसवाल और रामदेव सिंह ने संबोधित किया।

इस मौके पर आशुतोष यादव, सत्यनारायण यादव, जयप्रकाश शर्मा, राधेश्याम रजक, वकील मंडल, रविंद्र मिश्रा, अशोक मंडल, अमीर राम, त्रिवेणी शर्मा, रामचरण मंडल, राजकिशोर यादव, वीरबल मंडल, विमला देवी, दशरथ सिंह, बबलू भगत, मनोरंजन शर्मा, वीरेंद्र मंडल, विभूति भगत और सुभाष शर्मा सहित सैकड़ों महिला-पुरुष ग्रामीण मौजूद थे।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *