बिहपुर। प्रखंड की झंडापुर पूरब पंचायत के वार्ड संख्या छह दयालपुर निवासी स्व. रामाकांत झा की पोती श्रेया झा ने संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की परीक्षा में 357वीं रैंक हासिल कर अपने परिवार और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। श्रेया की इस सफलता से पूरे इलाके में खुशी का माहौल है।

श्रेया के पिता अभय कुमार दीपक एक्सिस बैंक में सीनियर वाइस प्रेसिडेंट के पद पर कार्यरत हैं और वर्तमान में नोएडा में पदस्थापित हैं। उनकी मां चेतना झा गृहिणी हैं, जिन्होंने परिवार की जिम्मेदारियों के साथ-साथ बेटियों की शिक्षा और संस्कार पर विशेष ध्यान दिया। श्रेया की छोटी बहन लावण्या भी विधि स्नातक (लॉ ग्रेजुएट) हैं।

ग्रामीणों के अनुसार श्रेया शुरू से ही मेधावी और मेहनती छात्रा रही हैं। उनकी इस उपलब्धि से न सिर्फ उनके परिवार बल्कि पूरे पंचायत और क्षेत्र का नाम रोशन हुआ है।

ग्रामीण अजय कुमार सिंह ने श्रेया की सफलता पर खुशी जताते हुए कहा कि यह उपलब्धि पूरे क्षेत्र के लिए गर्व की बात है। श्रेया की इस सफलता पर गांव के लोगों, शुभचिंतकों और रिश्तेदारों ने उन्हें बधाई दी है और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....