नवगछिया : भवानीपुर थाना क्षेत्र से 14 वर्षीय किशोरी के लापता होने का मामला सामने आया है। किशोरी सोनाक्षी कुमारी 28 फरवरी 2026 को शाम करीब 5 बजे ट्यूशन पढ़ने के लिए घर से निकली थी, लेकिन वह अपने गंतव्य तक नहीं पहुंची।

किशोरी के पिता कन्हैयालाल साह, ग्राम पोस्ट मधुरापुर, नारायणपुर, जिला भागलपुर निवासी हैं। उन्होंने थाने में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई है। परिजनों के अनुसार सोनाक्षी ट्यूशन पढ़ने के लिए जय सर (पिता गोपाल झा) के यहां, कोयला डिपो के पास गई थी।

परिवार ने काफी खोजबीन की, लेकिन अब तक उसका कोई सुराग नहीं मिला है। पिता ने अपहरण की आशंका जताई है। साथ ही इलाके में बच्चों के अपहरण की अफवाहों से परिजनों की चिंता और बढ़ गई है।

हुलिया:

  • उम्र: 14 वर्ष

  • लंबाई: लगभग 5 फीट

  • रंग: गोरा

  • पहनावा: उजाला टॉप, जींस पैंट, पैरों में ऊंचे काले सैंडल

पुलिस मामले की जांच में जुटी है। किसी को भी सोनाक्षी के संबंध में कोई जानकारी मिले तो तुरंत नजदीकी थाना या परिवार से संपर्क करने की अपील की गई है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *