नवगछिया के रंगरा थाना क्षेत्र के मुरली गांव में जमीन विवाद को लेकर मारपीट की घटना सामने आई है। विवादित जमीन पर पिलर गाड़ने से मना करने पर एक युवक का लाठी से सिर फोड़ दिया गया।
घायल युवक की पहचान मृत्युंजय कुमार के रूप में हुई है। परिजनों ने उसे इलाज के लिए पीएचसी में भर्ती कराया। पीड़ित ने गांव के ही शशिधर सिंह, सुबोध सिंह, बजरंगी सिंह, अशोक सिंह सहित कुल आठ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।
आरोप है कि उक्त लोग विवादित जमीन पर पिलर गाड़कर भवन निर्माण की कोशिश कर रहे थे। मना करने पर शशिधर सिंह ने लाठी से उसके सिर पर वार कर दिया। बताया गया है कि जमीन विवाद का मामला पहले से ही कोर्ट में लंबित है।

रंगरा थाना पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।

